Breaking News

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगवाईं में "एक पेड़ माँ के नाम 3.0" अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

मोनाल ईको क्लब की पहल, विद्यार्थियों व अभिभावकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

नगवाईं। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के उद्देश्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नगवाईं में मोनाल ईको क्लब के तत्वावधान में "एक पेड़ माँ के नाम 3.0" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर एसएमसी प्रधान, एसएमसी सदस्य, स्थानीय समुदाय, शाइका मस्ताना, विद्यार्थियों की माताएं तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दोहराया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनकी देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखें।

कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन ईको क्लब प्रभारी एवं प्रवक्ता (जीव विज्ञान) मनीषा वर्मा ने किया। उन्होंने "एक पेड़ माँ के नाम 3.0" अभियान की महत्ता बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक प्रभावी पहल सिद्ध होगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छ वातावरण के लिए निरंतर वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

62 0
Published On : 10 July 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs