के.के. ठाकुर।
औट। विद्युत उपमंडल लारजी के अंतर्गत आने वाले 33/11 केवी सब-स्टेशन लारजी में आवश्यक कार्यों के चलते 5 अप्रैल 2026 को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार 11 केवी एलएचईपी और 11 केवी लारजी-बालीचौकी फीडर की शिफ्टिंग के साथ-साथ पीडीएनए के तहत नए 11 केवी पंजाई फीडर के निर्माण का कार्य किया जाएगा।
इसके चलते लारजी-बालीचौकी फीडर से जुड़े कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में स्पांगनी, कंडा, पन्वी, सारी, लारजी, फर्याना, बारियाड़, पभ्यारी, टिप्रीधार, सल्याश, बिहाली, तलाड़ा, शालानाला, बनाहु, धामन, थुआरी, रोपी, बनाली, त्रेहड़ा, घाट, भलाण, हुर्चा, खनगण, दनाला, कंडी, थलौट, बसान, औट, खमराधा, चटयोगी, सहित आसपास के इलाके शामिल हैं।
इसके अलावा बालीचौकी उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कुछ क्षेत्रों थाची, पंजाई, छेत, काऊ, भलारी, सोमणाचनी मुराह, बिझर तथा नगवाईं उपमंडल के जला, खिणी, देवखान, भटवाड़ी, कोटखमराधा, सनोड़ सहित ज्वालापुर आदि में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग के अनुसार 5 अप्रैल को सुबह 10ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs