Breaking News

मंडी-कुल्लू एनएच पर धंसा फोरलेन का हिस्सा।

मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर जागर नाला के पास फोरलेन का बड़ा हिस्सा धंसने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। हल्की बारिश में डंगा गिरने से आसपास के मकानों पर खतरा बढ़ गया है, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं और निर्माण कार्य में लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं।

सतीश ठाकुर।

मंडी। जिला में बरसात से पहले ही खतरे के संकेत दिखने लगे हैं। बुधवार को मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर नौ मील के पास जागर नाला क्षेत्र में फोरलेन का बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है कि हल्की बारिश के बाद ही सड़क किनारे बना डंगा ढह गया, जिसके चलते फोरलेन का हिस्सा नीचे खिसक गया। इस घटना से आसपास के कई मकानों पर भी खतरा मंडराने लगा है। 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई, जिसके चलते यह स्थिति पैदा हुई है।

स्थानीय निवासी सूरत राम ने बताया कि उनके घर फोरलेन के नीचे स्थित हैं और हल्की बारिश में ही डंगे गिरने लगे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब बरसात नजदीक है और खतरा और बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की जान-माल पर संकट गहरा गया है।

201 0
Published On : 08 April 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs