कुल्लू। स्नोर घाटी के दो होनहारों ने टीवी रियलिटी शो ‘किसमें कितना है दम’ में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कलंगार निवासी अक्षद अटल ने प्रतियोगिता के ड्राइंग मुकाबले में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अक्षद, स्नोर वैली पब्लिक स्कूल का छात्र है, जिसने अपनी कला से निर्णायकों को खासा प्रभावित किया।
इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने अक्षद की सफलता को गर्व का क्षण बताया है।
वहीं, टकोली की होनहार छात्रा समीक्षा चौहान ने इसी शो के डांस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय रनर-अप का खिताब हासिल किया। समीक्षा, स्नोर वैली इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा है।
ग्रैंड फिनाले का आयोजन खरड़ (मोहाली) स्थित रायत बहारा यूनिवर्सिटी में किया गया, जहां देशभर से पहुंचे प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। समीक्षा ने अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा के दम पर फाइनल तक का सफर तय कर निर्णायकों की सराहना बटोरी।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs