Breaking News

लवांडी के पास धंसी सड़क, मंडी–पठानकोट नेशनल हाईवे बंद।

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, वैकल्पिक मार्गों से सफर करने की अपील

कुलदीप शर्मा।

पधर। मंडी जिला मुख्यालय के समीप बिजनी-लवांडी पुल के पास शुक्रवार सुबह सड़क धंसने से मंडी–पठानकोट नेशनल हाईवे पूरी तरह बंद हो गया।  प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए एडवाइजरी जारी कर दी है और यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।

बताया जा रहा है कि लवांडी के पास पिछले कई महीनों से सड़क की हालत खराब बनी हुई थी। हाईवे के नीचे नए सुपर हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे लगातार खनन के कारण सड़क धंस रही है। इसके अलावा पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

शुक्रवार सुबह अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। मौके पर मशीनरी मौजूद न होने के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इन मार्गों से करें सफर
एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि जोगिंदरनगर से आने-जाने वाले यात्री घटासनी–झटिंगरी–डायना पार्क होते हुए मंडी पहुंच सकते हैं। वहीं मंडी की ओर से आने वाले यात्री कटिंडी–द्रंग मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा गरलोग–साहल मार्ग भी पूरी तरह बहाल है।

उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग खुले रखे गए हैं और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

एहतियात के साथ बहाली कार्य जारी
लवांडी के पास लगातार सड़क धंसने और मलबा गिरने के चलते बहाली कार्य में देरी हो रही है। पैदल राहगीरों के लिए भी मार्ग बंद कर दिया गया है ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जारी एडवाइजरी का पालन करें। हाईवे के पूरी तरह बहाल होते ही लोगों को सूचित कर दिया जाएगा।

529 0
Published On : 01 May 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs