नगवाईं। ग्राम पंचायत पाली में एसबीआई फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित एवं आश्रय फाउंडेशन द्वारा संचालित 'संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स' परियोजना के तहत कुल्लू वैली अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में एम्स नई दिल्ली से प्रशिक्षित नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमानी ठाकुर एवं उनकी टीम ने आधुनिक उपकरणों से मरीजों की आंखों की जांच की। इस दौरान जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया।
पाली पंचायत सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया। आयोजन को सफल बनाने में पंचायत प्रधान जवाहर लाल, उपप्रधान महेश्वर सिंह, वार्ड सदस्यों तथा आशा कार्यकर्ता वीना सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
उल्लेखनीय है कि एसबीआई फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित एवं आश्रय फाउंडेशन द्वारा संचालित 'संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स' परियोजना पिछले कई वर्षों से स्नोर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रही है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs