Breaking News

नगर निगम मंडी चुनाव के लिए एमसीसी समिति के अधिकारियों को क्षेत्र आवंटित

आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदारियां तय

सतीश ठाकुर।
मंडी, 23 अप्रैल। नगर निगम मंडी चुनाव-2026 के सुचारू संचालन को लेकर आचार संहिता (एमसीसी) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए उनके कार्यक्षेत्र निर्धारित कर दिए गए हैं। सहायक रिटर्निंग अधिकारी-सह-उपमंडल दंडाधिकारी, सदर मंडी रूपिन्द्र कौर द्वारा इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 21 अप्रैल 2026 को जारी अधिसूचना के तहत चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद यह निर्णय लिया गया है, ताकि नगर निगम क्षेत्र में आचार संहिता उल्लंघन, शिकायतों तथा सार्वजनिक संपत्ति के दुरुपयोग (डिफेसमेंट) पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि नगर निगम मंडी के आयुक्त, पुलिस विभाग के सहायक अधीक्षक, तहसीलदार सदर मंडी (नोडल अधिकारी एमसीसी), जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंताओं सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को पूरे नगर निगम क्षेत्र में निगरानी और कार्रवाई की जिम्मेदारी दी गई है। सेक्टर अधिकारियों को उनके पूर्व निर्धारित मतदान केंद्रों और क्षेत्रों के अनुसार कार्य सौंपा गया है।

एमसीसी समिति के सभी सदस्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने निरीक्षण एवं कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट नोडल अधिकारी एमसीसी, तहसीलदार सदर मंडी संजीव धीमान को नियमित रूप से प्रस्तुत करें, ताकि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

--

Published On : 23 April 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs