नगवाईं। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उपमंडल नगवाईं के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना जारी की गई है। बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 33 केवी बजौरा-थलौट सर्किट-1 एवं सर्किट-2 के तहत विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत तथा रखरखाव कार्य 1 मई 2026 को किया जाएगा।
इस कार्य के चलते विद्युत उपमंडल नगवाई के अंतर्गत 33/11 केवी सब स्टेशन नगवाई, 11 केवी रोपा फीडर, 11 केवी नगवाईं फीडर, 11 केवी पनारसा फीडर तथा 11 केवी गड़सा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नगवाई, झिड़ी, बालू, रोपा, राहला, न्यूल, छवारा, शोगी, शिल्ह मझोरा, फर्श, टकोली, पनारसा, नाउ-पनाऊ, सुरथ, राहड़ी, दलाशणी, सचाणी, हुरला, थरास, मथोगी, पचेऊ सहित आसपास के क्षेत्रों में 1 मई को प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल नगवाईं के सहायक अभियंता इंजनियर बालकृष्ण वर्मा ने बताया कि यह कार्य अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए आम जनता से सहयोग की अपील की गई है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs