कुल्लू। घाटी के पवित्र त्रियुगी नारायण मंदिर दियार में प्रसिद्ध कथावाचक जगमोहन शास्त्री ने बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी सहित श्रद्धालुओं के साथ भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इन दिनों जगमोहन शास्त्री नगवाईं में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भक्तिरस का रसपान करा रहे हैं।
मंदिर दर्शन के दौरान उनके साथ बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, सब्जी मंडी भुंतर के व्यवसायी एवं भाजपा बजौरा मंडल के महामंत्री दीवान ठाकुर, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष हेमराज ठाकुर भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर त्रियुगी नारायण मंदिर के पुजारी भोज प्रकाश शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, रिम्पु शर्मा, कुमार देव शर्मा, चौबे राम धामी, टेक चंद धामी, मोहन लाल धामी, भाग चंद ठाकुर, जगरनाथ ठाकुर, अमर ठाकुर, पंकज ठाकुर, नानक चंद शर्मा तथा निरत ठाकुर सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त जगमोहन शास्त्री के साथ आए पंडित अश्वनी शर्मा, पंडित प्रदीप शर्मा, दीक्षिता और नीहारिका ने भी मंदिर में माथा टेककर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs