साहिल काचरू।
भुंतर। प्राकृतिक आपदाओं और लगातार हो रही भारी बारिश के चलते रतोचा–चतराणी सड़क की हालत अत्यंत दयनीय हो गई है। सड़क कई स्थानों पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है और लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रशासन से इस सड़क को आपातकालीन जोन घोषित करने की मांग उठाई है, ताकि जल्द से जल्द मरम्मत और बहाली का कार्य शुरू किया जा सके।
समस्या के समाधान को लेकर 6 अप्रैल को सरानाहुली में एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें गांव गजमोड़, सरानाहुली, गूजूराशोरन, गुराराशोरन, बरेगूराशोरन, कुफरीधार, बलगाणी, गुरुबेहड़, धारा और चतराणी के ग्रामीण शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी झावे राम ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर उपायुक्त कुल्लू से मांग की गई कि सड़क की मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs