Breaking News

पधर में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार की नीतियों पर साधा निशाना

कौल सिंह ठाकुर ने बेरोजगारी, महंगाई, नीट और राम मंदिर चंदे को लेकर उठाए सवाल

कुलदीप शर्मा/पधर (मंडी)। 

द्रंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले सोमवार को पधर में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन और रैली निकाली गई। सामुदायिक भवन से शुरू हुई रैली बाजार होते हुए शिव मंदिर पहुंची, जहां भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं के लिए खीर का भंडारा आयोजित किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने केंद्र सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे के उपयोग में पारदर्शिता की मांग करते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

उन्होंने नीट परीक्षा में सामने आई कथित अनियमितताओं पर भी चिंता जताते हुए कहा कि इससे लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों का भरोसा प्रभावित हुआ है। साथ ही उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव और विपक्ष की आवाज दबाने के आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को केंद्र सरकार की नीतियों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, पूर्व अध्यक्ष बामन देव, केहर सिंह, पंचायत समिति उपाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, हेम सिंह, एचपीएमसी बोर्ड सदस्य जोगिंदर गुलेरिया, गिरधारी लाल भंगलिया, कमांडो जितेंद्र, राम सिंह, निर्जला, रेशमा, वंदना ठाकुर, कुसुम, एडवोकेट सुनीता ठाकुर, सुमित्रा, नगीना ठाकुर सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

61 0
Published On : 27 July 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs