Breaking News

मंडी पुलिस के चार जांबाजों को डीजीपी डिस्क व उच्च श्रेणी प्रशंसा प्रमाण पत्र

पुलिस जवान चेत राम व जसवंत सिंह तथा एचएचसी पंकज और एसआई दौलत राम को उच्च श्रेणी प्रशंसा प्रमाण पत्र एवं डीजीपी डिस्क से किया गया सम्मानित

मंडी। वर्ष 2023 की भीषण प्राकृतिक आपदा के दौरान मंडी–कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग तथा मंडी जिला क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को विभाग की ओर से सम्मानित किया गया है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने उन्हें उच्च श्रेणी प्रशंसा प्रमाण पत्र एवं डीजीपी डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्मानित होने वालों में पंडोह पुलिस चौकी में तैनात रहे पुलिस जवान चेत राम और जसवंत सिंह शामिल हैं। दोनों ने वर्ष 2023 की आपदा के दौरान मंडी–कुल्लू मार्ग पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने, राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग, यात्रियों की सहायता तथा कानून-व्यवस्था कायम रखने में उल्लेखनीय योगदान दिया था।

इसके अलावा एचएचसी पंकज तथा एसआई दौलत राम को भी वर्ष 2023 की आपदा के दौरान मंडी जिला में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए उच्च श्रेणी प्रशंसा प्रमाण पत्र एवं डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया गया। आपदा के चुनौतीपूर्ण दौर में दोनों अधिकारियों ने अपने कर्तव्य का उत्कृष्ट निर्वहन करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों तथा पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

विपरीत परिस्थितियों में इन अधिकारियों एवं जवानों द्वारा दिखाई गई कर्तव्यनिष्ठा, साहस और समर्पण पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विभाग ने उनके सराहनीय योगदान को सम्मानित करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ सेवा देने की शुभकामनाएं दीं। 

115 0
Published On : 18 July 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs