Breaking News

संघ की 100 वर्ष की यात्रा और “पंच परिवर्तन” का संदेश लेकर नगवाईं में जुटे प्रबुद्ध जन, राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन

उत्तर क्षेत्र के प्रचारक जतिन जी ने किया मार्गदर्शन

नगवाईं। नगवाईं में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें “पंच परिवर्तन” विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में उत्तर क्षेत्र के प्रचारक जतिन जी ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर प्रबुद्ध जनों का मार्गदर्शन किया। संगोष्ठी में संघ की दृष्टि से बंजार ज़िला के 50 से अधिक प्रबुद्ध जनों ने भाग लेकर विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान जतिन जी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा, संगठन के विस्तार, समाज जीवन में संघ की भूमिका तथा राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ केवल एक संगठन नहीं बल्कि समाज जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक सतत अभियान है।


पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज जागरण पर बल

अपने संबोधन में जतिन जी ने “पंच परिवर्तन” विषय को विस्तार से रखते हुए सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, परिवार प्रबोधन, स्वदेशी जीवनशैली तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता जैसे विषयों को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को इन विषयों पर गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है, ताकि राष्ट्र को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।


संघ की 100 वर्ष की यात्रा रही चर्चा का केंद्र

संगोष्ठी में संघ की स्थापना से लेकर आज तक की 100 वर्षों की यात्रा, संगठन की कार्यपद्धति तथा विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संघ ने समाज के हर क्षेत्र में सेवा, संस्कार और संगठन के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है।


एनएचपीसी के महाप्रबंधक सुधीर नेगी रहे मुख्यातिथि

कार्यक्रम में एनएचपीसी के महाप्रबंधक सुधीर नेगी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में ऐसे कार्यक्रमों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए युवाओं को राष्ट्रहित में आगे आने का आह्वान किया। 



Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs