Breaking News

फोरलेन कंपनी के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण

मांगें पूरी न होने पर दोबारा होगा धरना-प्रदर्शन सड़क, रास्ते और बस ठहराव की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज

कुलदीप शर्मा

पधर (मंडी)। पाली पंचायत के माणा, अप्पर माणा, राकड़, घड़ोपा गांव के ग्रामीण, सड़क, रास्ते की मांग को लेकर रविवार को दोबारा फोरलेन कंपनी के खिलाफ लांमबंद हुए। भारी संख्या में ग्रामीणों ने एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर फिर से आवाज बूलंद की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों की मांगों को निर्माण कंपनी के अधिकारी अनसुना करते आ रहे हैं। कंपनी अपने अधिकारियों को यहां से स्थानांतरित कर रही है। लोगों के मांगों के उपर कोई गौर नहीं किया जा रहा है। प्रशासन भी लोगों की मांगों को अनदेखा करता आ रहा है। माणा गांव में वर्षा शालिका का निर्माण करने की ग्रामीणों ने मांग उठाई। पुराने एनएच पर घड़ोपा और माणा में लोगों के लिए बस ठहराव की सुविधा थी। निर्माण कंपनी दोनों स्थानों पर बस ठहराव की सुविधा प्रदान करे और वर्षा शालिकाओं का निर्माण किया जाए। अप्पर माणा, लोअर माणा, राकड़ घड़ोपा सड़क को फोरलेन के साथ कुनेक्टिविटी दी जाए। रोड़ कनेक्टिविटी हाइवे के दोनों ओर से  दी जाए। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण की जद में पंचायत के माध्यम से निर्मित किए गए पक्के रास्ते उखाड़ दिए हैं। कंपनी लोगों को सीढ़ीनुमा रास्ते का निर्माण कर रही है। इन रास्तों से  उनके मवेशी कैसे चलेंगे। सड़क के दोनों किनारे विशाल दीवारें कंपनी लगा रही है। ग्रामीण इन दीवारों से कैसे अपने घर तक जा सकते हैं। ग्रीमीणों ने मांग की है कि दो वर्षा शालिका के साथ साथ पुरानी सड़क मार्गों और पैदल रास्तों का निर्माण कर निर्माण कंपनी ग्रामीणों को राहत प्रदान करे। लोगों की मांग को अनदेखा किया तो ग्रामीण निर्माण कंपनी के खिलाफ धरना प्रर्दशन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इस मौके पर राहुल, हेम सिंह, पंकज, मिलखा सिंह, भवना, निलमा, बिमला, कृष्णा, रूप् सिंह, सोनल, शालू, सुनीता, लता, दया, उर्मीला, सैलजा, भक्ति देवी, द्रोपती, प्रवीण, बंदना, कौशल्या, सुखविंदर कौर, मीर कौर, ब्यास कौर, पम्मी देवी, शीला, अर्पित, यादविंदर, संकट, बीरबल, सुरेश, महेश, अरूण, रींकू, टेकू, पप्पू, संजू, सन्नी, देवी राम, गुडडू, साधू राम, हरीश, खेम सिंह, जितेंद्र, पवन, हीमू, निशु, हरी सिंह, सुरेंद्र, भुपेंद्र, जाॅनी, भुषण,  युष, चुन्नी लाल, चंद्रमणि, नाग राम, ठाकर सिंह, राजू, चेत राम, लेख राम, कृष्ण, शेर सिंह, चमन, कृष्ण, सोम चंद, रोशन लाल, गंगा राम, पवन, नाग राम, इंद्र सिंह, जोगिंदर, रणजीत, ज्योत्सना, हीमा वती, गीता देवी, लोके ठाकुर प्रधान सेवा आश्रय संगठन आदि मौजूद रहे। कंपनी के पीएम जितेंद्र कुमार वर्मा ने लोगों की मांगों को सुना और कंपनी के माध्यम से उन्हें शीघ्र पूरा करनेे की बात कही।

312 0
Published On : 10 May 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs