सतीश ठाकुर
मंडी। अपनी अनोखी सोच और ष्बीटेक पानीपुरी वालीष् के नाम से देशभर में पहचान बना चुकीं तापसी उपाध्याय का शनिवार को मंडी जिला के बग्गी में भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों, युवाओं और महिलाओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता का संदेश देते हुए लोगों से प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
तापसी उपाध्याय ने कहा कि स्वच्छ वातावरण और हरियाली ही स्वस्थ जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का उपयोग कम करने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यदि हर व्यक्ति छोटे-छोटे प्रयास करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सकता है।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने तापसी के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने युवाओं को यह संदेश दिया है कि मेहनत और नवाचार के दम पर किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है।
बग्गी प्रवास के दौरान तापसी उपाध्याय ने हाटेश्वरी माता मंदिर में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर, हटगढ़ में आयोजित 15 दिवसीय नए शिक्षकों के प्रशिक्षण शिविर में भी अपने विचार साझा किए और शिक्षा को समाज व राष्ट्र निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम बताया।
कार्यक्रम में अखिल विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के सह संगठन मंत्री बाल किशन, स्थानीय विद्यालय के संस्थापक सोहन सिंह ठाकुर, विद्यालय परिवार, प्रशिक्षु शिक्षक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs