Breaking News

टकोली मेला मैदान में 30 जुलाई को विशाल भंडारे का आयोजन

देव श्री लक्ष्मी नारायण खबलाश जी के सान्निध्य में होगा धार्मिक आयोजन, ज्वालापुर घाटी से देव श्री बरनाग जी भी करेंगे शिरकत

मिलन राजपूत/नगवाईं। 

देव श्री लक्ष्मी नारायण खबलाश जी के आशीर्वाद से टकोली मेला मैदान में 30 जुलाई को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इस धार्मिक आयोजन में ज्वालापुर घाटी से देव श्री बरनाग जी भी पधारेंगे। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचकर देव दर्शन, आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।

देव कमेटी के अनुसार 29 जुलाई (बुधवार) को सायं 4 बजे देव श्री बरनाग जी टकोली मेला मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद सायं 6 बजे कथा एवं सत्यनारायण भगवान की पूजा-अर्चना संपन्न होगी।

30 जुलाई (गुरुवार) को प्रातः 11 बजे देव कमेटीयों का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद प्रातः 11ः30 बजे से विशाल भंडारा शुरू होगा। 

देव कमेटी ने विनम्र निवेदन किया है सभी भक्तजन 30 अगस्त को टकोली मेला मैदान में आकर देव आर्शीवाद प्राप्त कर देवता का प्रसाद ग्रहण करें।

 


78 0
Published On : 28 July 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs