Breaking News

14 जून को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद।

प्री-मानसून रखरखाव कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक प्रभावित रहेगी विद्युत आपूर्ति।

नगवाईं। विद्युत उपमंडल नगवाईं के अंतर्गत 33 केवी बजौरा-गड़सा फीडर पर प्री-मानसून तैयारियों के तहत आवश्यक मरम्मत, रखरखाव तथा पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छंटाई का कार्य 14 जून 2026 को किया जाएगा। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल नगवाईं द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 33 केवी बजौरा-गड़सा फीडर, 33 केवी शीलागढ़ फीडर, 33 केवी गड़सा फीडर, 11 केवी दियार फीडर तथा 11 केवी शीलागढ़ फीडर से जुड़े क्षेत्रों में 14 जून को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 6ः00 बजे तक बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रहेगी।

बिजली कटौती से दियार, गड़सा, निनुलाला, शियाह, भोसा, पोरसूधार, हवाई, धारा, पालगी, टेला, सीस, आईशा, नजां, झुणी, उरूस, मनीहार तथा आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए किया जा रहा है।

135 0
Published On : 11 June 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs