Breaking News

औट से जलोड़ी पास तक सफर होगा आसान, टायरिंग कार्य अंतिम चरण में

घ्यागी-बंजार मार्ग पर टायरिंग पूरी, औट-बंजार मार्ग पर पैचवर्क जारी, मौसम अनुकूल रहा तो जल्द होगा पूरा कार्य

गुलाब महंत/ थलौट

औट से जलोड़ी पास तक सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सड़क को बेहतर बनाने का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। घ्यागी से बंजार तक सड़क की टायरिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि बंजार से औट तक पैचवर्क तेजी से किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि मौसम अनुकूल रहने पर यह कार्य अगले कुछ दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग के एसडीओ टहल सिंह शर्मा ने बताया कि सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत और पैचवर्क का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। यदि मौसम साफ रहा तो जल्द ही पूरा मार्ग बेहतर स्थिति में होगा, जिससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद औट, बालीचौकी, मंगलौर, बंजार, घ्यागी और जलोड़ी पास तक का सफर पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, सुगम और आरामदायक होगा। इसका लाभ स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटन सीजन में आने वाले हजारों पर्यटकों को भी मिलेगा।

205 0
Published On : 18 July 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs