Breaking News

मंडी कुल्लू ज़िला के सीमावर्ती क्षेत्रों में 24 अप्रैल को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बिजली रहेगी बंद

33 केवी बंजार-थलौट सर्किट-1 व सर्किट-2 के अंतर्गत बिजली लाइनों की आवश्यक मरम्मत व रखरखाव कार्य के चलते प्रभावित होगी सप्लाई।

नगवाईं (मंडी)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड उपमंडल नगवाईं के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 24 अप्रैल 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 33 केवी बंजार-थलौट सर्किट-1 व सर्किट-2 के अंतर्गत बिजली लाइनों की आवश्यक मरम्मत व रखरखाव कार्य किया जाना है।

इस कारण 33/11 केवी सब स्टेशन नगवाईं, 11 केवी रोपा फीडर, नगवाईं फीडर, पनारसा फीडर तथा गड़सा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।


प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में नगवाईं, झिडी, बालू, रोपा, राहला, न्यूल, छवारा, शोगी, शिल्ह मशोरा, फर्श, टकोली, पनारसा, नाऊ-पनाऊ, सुरथ, राहड़ी, दलाशणी, सरयाणी, हुरला, थरास, मथोगी, पचेऊ एवं आसपास के अन्य गांव शामिल हैं।

विद्युत उपमंडल नगवाईं के सहायक अभियंता इंजनियर बालकृष्ण वर्मा ने बताया कि यह कार्य अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए आम जनता से सहयोग की अपील की गई है।

266 0
Published On : 22 April 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs