मंडी। बल्ह घाटी के आराध्यदेव सत् श्री बालाकामेश्वर (बाला टीका) बंगलोहिया के नवनिर्मित रथ की प्राण प्रतिष्ठा 4 मई 2026, सोमवार को धूमधाम से की जाएगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
देवता के गूर लखन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रथ प्रतिष्ठा का यह भव्य कार्यक्रम बल्ह घाटी के गांव रिगड़, राजगढ़ में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भव्य जागरण का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु रातभर भजन-कीर्तन में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, देव बालाकामेश्वर में क्षेत्र की गहरी आस्था जुड़ी हुई है और इस तरह के धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता और परंपराओं को मजबूती प्रदान करते हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs