Breaking News

पार्टी जो भूमिका तय करेगी, उसका अक्षरशः पालन करूंगा : ज्योति कपूर

कहा — बंगाल में भाजपा की जीत संगठन, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत

मंडी। भाजपा किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश महामंत्री ज्योति कपूर ने कहा है कि पार्टी उन्हें भविष्य में जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, उसका वह पूरी निष्ठा और अक्षरशः पालन करेंगे। ज्योति कपूर नगवाईं में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, जहां उनसे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में संभावित नई भूमिका को लेकर सवाल पूछा गया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित संगठन है और एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी नेतृत्व जो भी जिम्मेदारी तय करेगा, उसे निभाने के लिए वह सदैव तैयार हैं।

ज्योति कपूर हाल ही में पश्चिम बंगाल में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान से लौटे हैं। उन्होंने बताया कि वह करीब 90 दिनों तक बंगाल में पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश से संगठन महामंत्री सिद्धार्थन जी के नेतृत्व में 9 कार्यकर्ता बंगाल चुनाव में प्रचार करने गए थे तथा सभी ने अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया।

उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा को मिली जीत संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पार्टी नेतृत्व को दिया।

ज्योति कपूर ने कहा कि भाजपा आज देशभर में राष्ट्रहित और जनसेवा की राजनीति को आगे बढ़ा रही है तथा कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत के बल पर पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है।

Published On : 08 May 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs