Breaking News

700 फुट गहरी खाई में गिरी कार, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

करसोग-शिमला सड़क पर कलगार के समीप हुआ हादसा हादसा इतना भयंकर हुआ की रूह भी कांप उठी

सतीश ठाकुर

मंडी। करसोग-शिमला सड़क पर कलगार के समीप एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक ततापानी से अपने घर की ओर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी (HP 63B 0451) अचानक अनियंत्रित होकर करीब 700 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद खाई से दोनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान सुनील कुमार (25), पुत्र कांशी राम, निवासी गांव सौथल माहूनाग तथा पवन कुमार, पुत्र कृष्ण लाल, निवासी गांव केथु माहूनाग के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। डीएसपी करसोग चांद किशोर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

111 0
Published On : 21 April 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs