मिलन राजपूत
कुल्लू। परिवहन विभाग द्वारा आयोजित फैंसी वाहन नंबरों की ई-ऑक्शन में HP34G5555 नंबर को लेकर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। उपलब्ध बोली विवरण के अनुसार इस वीआईपी नंबर के लिए 5 आवेदकों ने हिस्सा लिया है और अब तक इसकी सबसे ऊंची बोली ₹3,90,000 तक पहुंच चुकी है।
यह नंबर मौजूदा ई-ऑक्शन का सबसे महंगा और सबसे चर्चित नंबर बन गया है। लगातार बढ़ती बोलियों से स्पष्ट है कि फैंसी और वीआईपी नंबरों के प्रति लोगों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे नंबरों को प्रतिष्ठा और विशेष पहचान का प्रतीक माना जाता है, जिसके चलते वाहन मालिक इन पर लाखों रुपये खर्च करने से भी पीछे नहीं हट रहे।
परिवहन विभाग की ई-ऑक्शन प्रक्रिया के तहत इच्छुक आवेदक ऑनलाइन बोली लगाकर अपनी पसंद का फैंसी नंबर हासिल कर सकते हैं। HP34G5555 पर लगी ₹3.90 लाख की बोली ने इस बार की नीलामी को खासा सुर्खियों में ला दिया है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs