Breaking News

शाला में रचेगा इतिहास, निमंत्रण पर शाला शाहणू मेले में पहली बार होगा दो गढ़पतियों का भव्य मिलन।

भगवान खबलाशी नारायण 26 जुलाई को टकोली से शाला गांव के लिए करेंगे प्रस्थान, देव आदि गणपति (चंडोही) के साथ दो दिन तक देव कारज व मेले में करेंगे सहभागिता

नगवाईं। ज्वालापुर क्षेत्र के शाला में आयोजित होने वाला पारंपरिक शाला शाहणू मेला इस वर्ष ऐतिहासिक बनने जा रहा है। पहली बार ब्लिंडीगढ़ के गढ़पति भगवान खबलाशी नारायण शाला शाहणू मेले में शिरकत करेंगे, जहां उनका उतुंगगढ़ के गढ़पति देवता गणपति (चंडोही) के साथ भव्य एवं ऐतिहासिक देवमिलन होगा। इस अनूठे धार्मिक आयोजन को लेकर देव समाज और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।

देवता के कटवाल बेली राम नेगी व  गुर नेत्र रावत ने बताया कि देवता खबलाशी नारायण को ज्वालापुर क्षेत्र के शाला शाहणू मेले में शामिल होने का विधिवत निमंत्रण प्राप्त हुआ है। देव परंपरा के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब शाला शाहणू मेले के दौरान देवता खबलाशी नारायण और देवता गणपति (चंडोही) का मिलन होगा। इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए क्षेत्र सहित दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को देवता खबलाशी नारायण का रथ सुबह 8 बजे टकोली से ज्वालापुर के लिए प्रस्थान करेगा। पारंपरिक वाद्य यंत्रों, देवलुओं और श्रद्धालुओं के साथ भव्य देव यात्रा शाम लगभग 5 बजे शाला शानु मेला स्थल पहुंचेगी। यहां देवता दो दिनों तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, देव कारज और मेले की परंपराओं में भाग लेंगे।

इसके उपरांत 28 जुलाई को सुबह 9 बजे देवता अपने समस्त देव काफिले के साथ टकोली के लिए प्रस्थान करेंगे। देवमिलन और देव यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का माहौल है तथा इसे क्षेत्र की देव संस्कृति और परंपरा का एक ऐतिहासिक अध्याय माना जा रहा है।

55 0
Published On : 21 July 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs