Breaking News

ओल्ड मनाली में दर्दनाक सड़क हादसा: जिमनी 20 फीट गहरी खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

क्लब हाउस के समीप देर रात हुआ हादसा, तीन घायल अस्पताल में भर्ती; पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी

मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के ओल्ड मनाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा क्लब हाउस के समीप उस समय हुआ, जब एक जिमनी वाहन अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में गिरते हुए मनालसू नाले में जा पहुंचा।

पुलिस के अनुसार, होटल प्रबंधक जयंत तिवारी निवासी झलोड़ी (जिला अल्मोड़ा, उत्तराखंड) ने रात करीब एक बजे वाहन गिरने की तेज आवाज सुनी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि काले रंग की जिमनी (एचपी-26ए-0011) सड़क से नीचे मनालसू नाले में गिरी हुई थी।

हादसे में 32 वर्षीय रोहित कुमार निवासी झीड़ी (जिला मंडी) और करूण बौद्ध निवासी बजौरा (जिला कुल्लू) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार विवेक, नरेश कुमार और उर्मिला घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि वाहन किस कारण अनियंत्रित होकर खाई में गिरा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

2141 0
Published On : 01 August 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs