Breaking News

यह कैसी मौत, उल्टी करने कार से उतरते ही पहाड़ी से गिरा पथर

लगातार बारिश के बीच संदली मोड़ के नजदीक हुआ दर्दनाक हादसा, मणिकर्ण जा रहा था परिवार

सतीश ठाकुर

मंडी।कुल्लू-मंडी हाईवे पर बुधवार को औट के संदली मोड के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया। औट के संदली मोड़ के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई। 
जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान सुखबीर कौर (38) पत्नी जसविंदर सिंह, निवासी नालागढ़, जिला सोलन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार निजी वाहन से नालागढ़ से मणिकर्ण की ओर जा रहा था। रास्ते में संदली मोड़ के नजदीक महिला अपने बच्चे को शौच कराने के लिए वाहन से नीचे उतरी। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिरा, जो सीधे उनके सिर पर आ लगा।
हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए नगवाई अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही औट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कुल्लू भेज दिया। पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

1461 0
Published On : 01 July 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs