बिरशु मेले के अवसर पर चम्बाधार में आयोजित होने वाली वॉलीबॉल प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र में उत्साह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये इनाम मिलेगा।
आस्था कपूर।
नगवाईं। क्षेत्र के ज्वालापुर स्थित चम्बाधार में बिरशु मेले के शुभ अवसर पर 14 और 15 अप्रैल को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन पालसरा ब्रदर्स द्वारा किया जा रहा है, जिसमें जिला मंडी और कुल्लू की टीमें हिस्सा लेंगी।
आयोजक विकास ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11,000 रुपये नकद पुरस्कार व ट्रॉफी दी जाएगी, जबकि द्वितीय स्थान हासिल करने वाली टीम को 5,500 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 1500 रुपये एंट्री फीस निर्धारित की गई है।
आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्षेत्र के खेल प्रेमियों में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में टीमों के भाग लेने की उम्मीद है।
नियम व शर्तें निर्धारित
प्रतियोगिता के लिए नियम व शर्तें भी तय की गई हैं। रेफरी का निर्णय अंतिम होगा। खेल के दौरान किसी खिलाड़ी को चोट लगने पर उसकी जिम्मेदारी स्वयं खिलाड़ी की होगी। इसके अलावा किसी भी प्रकार की अभद्रता करने पर संबंधित टीम को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए 82192-20016 पर संपर्क किया जा सकता है।