Breaking News

शिकारी देवी मंदिर के पास हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो घायल

बीती रात पेश आया दर्दनाक हादसा, शिकारी देवी मंदिर जा रहे थे यह लोग गहरी खाई से निकलकर एक घायल ने सड़क पर पहुंचकर मांगी मदद

सतीश ठाकुर

मंडी। 11 हजार फीट की ऊंचाई पर बसे मंडी जिला के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता शिकारी देवी मंदिर के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। यहां एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का शायद किसी को पता भी नहीं चलता, अगर एक घायल हिम्मत दिखाकर सड़क पर पहुंचकर मदद नहीं मांगता। क्योंकि यह हादसा ऐसी सुनसान जगह पर हुआ था, जहां इसका किसी को पता भी नहीं लगता। एक घायल हिम्मत दिखाकर सड़क तक पहुंचा और यहां टेंट लगाकर रह रहे लोगों को सूचित करके मदद मांगी। देर रात एक बजे जंजैहली पुलिस थाना को इसकी सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर आकर स्थानीय लोगों की मदद से हादसे के शिकार लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में अभी तक दो लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हैं। मृतकों की पहचान भूपेंद्र राज और हेत राम के रूप में हुई है जो थुनाग के ही रहने वाले थे, जबकि घायलों में योगराज और पूर्णचंद हैं, जिनमें एक थुनाग का और एक पांगणा का रहने वाला बताया जा रहा है। घायलों का मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचार चल रहा है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच जारी है। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिए जाएंगे।



























134 0
Published On : 14 May 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs