पनारसा, 25 जून 2026। राजकीय महाविद्यालय पनारसा की एलुमनाई एसोसिएशन (पूर्व छात्र संघ) का जनरल हाउस महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उरसेम लता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में आगामी दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद के लिए रवि शर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए दिव्या शर्मा, सचिव पद के लिए सहायक आचार्य कृष्ण लाल तथा सह-सचिव पद के लिए वेदिका का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
इसके अतिरिक्त सदस्य पद पर रितिका शर्मा, हर्षिता पठानिया, राहुल ठाकुर, हर्ष ठाकुर, तुषार कुमार, जतिन, सपना, अनिल ठाकुर, आशुतोष, विनीता, मनीष तथा विपिन ठाकुर को नियुक्त किया गया।
पूर्व छात्र संघ के सचिव, सहायक आचार्य कृष्ण लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय में एलुमनाई एसोसिएशन का गठन वर्ष 2024 में किया गया था तथा अपने गठन के समय से ही यह संगठन महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान पूर्व छात्र संघ महाविद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों के साथ मिलकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। इनमें संगोष्ठियाँ, कार्यशालाएँ, व्याख्यान श्रृंखलाएँ, शैक्षणिक भ्रमण तथा कम्युनिटी आउटरीच कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें व्यावहारिक एवं सामाजिक अनुभव प्रदान करना है।
अपने संबोधन में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उरसेम लता ने सभी पूर्व छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया तथा उनसे भविष्य में भी महाविद्यालय के विकास एवं प्रगति में सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि पूर्व छात्र संघ महाविद्यालय और विद्यार्थियों के हित में प्रभावी योगदान देगा।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs