नारायण ठाकुर/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अंदरखाने तैयारियां तेज कर दी हैं। पंचायत और शहरी निकाय चुनावों के बाद संगठन विधानसभा क्षेत्रों का फीडबैक जुटाने में लगा है। इसी बीच राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पार्टी इस बार कई सीटों पर नए चेहरों को मौका दे सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों और पार्टी की अंदरूनी गतिविधियों पर नजर रखने वालों का मानना है कि भाजपा इस बार टिकट वितरण में जीत की संभावना, जनस्वीकृति, संगठन की रिपोर्ट और कार्यकर्ताओं के फीडबैक को सबसे बड़ा आधार बनाएगी। ऐसे में जिन क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर असंतोष या कमजोर प्रदर्शन की रिपोर्ट है, वहां बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
चर्चाओं के अनुसार, प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में भाजपा करीब 15 से 25 टिकट बदल सकती है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक संकेत या सूची जारी नहीं की गई है।
सबसे अधिक नजरें मंडी संसदीय क्षेत्र पर हैं। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि यहां की करीब 17 विधानसभा सीटों में से 4 से 7 सीटों पर नए उम्मीदवारों को मौका मिल सकता है। वहीं जिन विधायकों का प्रदर्शन और संगठन में पकड़ मजबूत है, उनके टिकट दोहराए जाने की संभावना भी बनी हुई है।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि चुनाव नजदीक आते-आते संगठनात्मक रिपोर्ट और जमीनी समीकरण टिकट वितरण में अहम भूमिका निभाएंगे। ऐसे में आने वाले महीनों में कई सीटों पर राजनीतिक हलचल और तेज होने की संभावना है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs