Breaking News

Mandi : सुंदरनगर के चौगान में दर्दनाक घटना

39 वर्षीय इंजीनियर ने घर में लगाई फांसी

मंडी। उपमंडल सुंदरनगर के तहत चौगान क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 39 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। मृतक की पहचान विवेक सेन (39) पुत्र भूपेंद्र सेन निवासी चौगान, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी के रूप में हुई है। वह पेशे से टेक्सटाइल इंजीनियर था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विवेक सेन पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। घटना का पता चलते ही परिजन उसे तुरंत नागरिक अस्पताल सुंदरनगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले की सूचना पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

746 0
Published On : 26 April 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs