Breaking News

बरोट के गुराहला में पहाड़ी खिसकी चपेट में आई कार दोनों यात्री सुरक्षित

दोनों यात्री सुरक्षित

कुलदीप शर्मा/पधर (मंडी)।

घटासणी-बरोट राजमार्ग पर गुराहला के समीप हुए भूस्खलन में शिमला से आए पर्यटकों की एक कार मलबे में दब गई। कार में सवार चालक सहित दो युवकों ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद मार्ग पूरी तरह बंद हो गया, जिसे लोक निर्माण विभाग ने मशीनों की मदद से दोपहर तक यातायात के लिए खोल दिया। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि गुराहला क्षेत्र में पहाड़ी लगातार धंस रही है, इसलिए विशेषकर रात के समय इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें।

उधर, मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर उरला-तालगहर के समीप सुबह करीब पांच बजे मलबा आने से यातायात बाधित हो गया। इस दौरान एक कार दलदल में फंस गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को पहले सिंगल लेन और बाद में पूरी तरह यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुन्नू पुल के पास भी भूस्खलन के चलते भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। इसी दौरान निजी गोपाल बस सर्विस की बस बाल-बाल बच गई। बस के गुजरते ही पहाड़ी से मलबा सड़क पर गिरने लगा। सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए यातायात को कुन्नू बाजार बाइपास से डायवर्ट किया गया। बाद में मलबा हटाकर दोपहर करीब एक बजे हाईवे पर आवाजाही सामान्य कर दी गई।

162 0
Published On : 07 August 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs