Breaking News

पंडोह बाईपास को मोदी सरकार की हरी झंडी

4 किमी लंबा, दो टनल...कीतरपुर-मनाली फोरलेन पर पंडोह बाईपास की नई अलाइनमेंट को मोदी सरकार ने दी मंजूरी, 2 नए पुल भी बनेंगे


सतीश ठाकुर

मंडी। हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले में कीतरपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत पंडोह बाईपास प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार से हरी झंडी मिल गई है. अब यहां जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा करके निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
डोह बाईपास की अलाइनमेंट को पंडोह डैम की सुरक्षा के चलते बदला गया है।
दरअसल, पंडोह बाईपास की अलाइनमेंट को पंडोह डैम की सुरक्षा के चलते बदला गया है। इसी कारण इस प्रोजेक्ट के निर्माण में देरी हुई है। दोबारा से सारी अलाइनमेंट बनाकर अब उसे केंद्र सरकार से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। यह बाईपास करीब पौने चार किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें 900-900 मीटर की दो टनलें बनाई जाएंगी. इसके अलावा मार्ग में दो पुलों का भी निर्माण प्रस्तावित है।
नई अलाइनमेंट के अनुसार बाईपास जवाहर नवोदय विद्यालय के पास से होकर गुजरेगा और सामने वाली पहाड़ी से टनल के माध्यम से कैंची मोड़ के पास निकलेगा। टनल बनने से वाहन पंडोह बांध से होकर नहीं गुजरेंगे. इससे बांध की सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरूण चारी ने बताया कि पंडोह डैम की सुरक्षा के चलते अलाइनमेंट में बदलाव किया गया है। नई अलाइनमेंट को मंजूरी मिल गई है। अब नीजि के भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के लिए जल्द ही मंत्रालय की तरफ से अधिसूचना जारी की जाएगी जबकि वन भूमि का एफसीए केस बनाने की प्रक्रिया वन विभाग के माध्यम से शुरू कर दी गई है। यहां डंपिंग साइट का भी चयन किया जा रहा है। 
मंडी का पंडोह बाजार
पंडोह बाजार में लगता है जाम
मौजूदा समय में कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर पंडोह बाजार और पंडोह बांध से होकर गुजरता है, जिससे अक्सर जाम और यातायात संबंधी समस्याएं सामने आती हैं। बाईपास बनने के बाद वाहन सीधे टनल के माध्यम से कैंची मोड़ के पास निकलेंगे, जिससे बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव कम होगा और यातायात सुचारू होगा। बाजार के आसपाल पुलिस लाइन है और गांवों से लोग यहां खरीदारी के लिए भी आते हैं। इस वजह से यहां काफी भीड़ भी रहती है।

464 0
Published On : 15 July 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs