Breaking News

मंडी जिला के सरकाघाट में एचआरटीसी बस सड़क से नीचे लुढ़की, सभी सुरक्षित

एचआरटीसी की यह बस थाना चौकी से सरकाघाट आ रही थी, तभी भटेड़ा चौकी के समीप बस अचानक सड़क से पलट गई


सतीश ठाकुर

मंडी :  मंडी जिले के सरकाघाट में एचआरटीसी की बस अचानक सड़क से पलटकर नीचे किनारे पर फंस गई। हादसे के समय बस में चालक और परिचालक के अलावा केवल एक ही सवारी मौजूद थी। तीनों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के सरकाघाट में हुआ। बताया जा रहा है कि 10 बजे के करीब एचआरटीसी की यह बस थाना चौकी से सरकाघाट आ रही थी, तभी भटेड़ा चौकी के समीप बस अचानक सड़क से पलट गई और किनारे पर निचली तरफ फंस गई। हादसे के समय बस में चालक और परिचालक के अलावा केवल एक ही सवारी मौजूद थी। तीनों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत यह रही कि बस पलटने के बाद खाई में गिरने के बजाय सड़क के ठीक नीचे किनारे पर ही फंस गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल, हादसे के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

175 0
Published On : 22 June 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs