नगवाईं वार्ड में चुनावी सरगर्मियां तेज, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष खीरामणी की पुत्री पार्वती मैदान में
11 मई को भर सकती हैं नामांकन, समर्थकों के दबाव में लिया चुनाव लड़ने का फैसला
मंडी। जिला परिषद नगवाईं वार्ड में चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी बीच पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष खीरामणी की पुत्री पार्वती ने भी चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। पार्वती ने नगवाईं वार्ड में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है, जिससे वार्ड की राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार पार्वती 11 मई को दोपहर 2 बजे अपना नामांकन दाखिल कर सकती हैं। उनके चुनाव मैदान में आने से नगवाईं वार्ड का मुकाबला और रोचक होने की संभावना जताई जा रही है।
“समर्थकों के आग्रह पर लिया फैसला” : खीरामणी
पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष खीरामणी ने स्नोर समाचार के साथ बातचीत में बताया कि समर्थकों और क्षेत्रवासियों के लगातार आग्रह के बाद उनकी पुत्री पार्वती ने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में जनता ने जिस प्रकार उन्हें भरपूर समर्थन दिया था, इस बार भी उन्हें वैसा ही जनसमर्थन मिलने की उम्मीद है। खीरामणी ने दावा किया कि क्षेत्र की जनता विकास और जनसेवा के मुद्दों पर उनके परिवार के साथ खड़ी है।