Breaking News

Kullu : स्नोर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा का शानदार प्रदर्शन, +2 साइंस में प्रदेश में 9वां स्थान

दीपिका ठाकुर ने 97.20% अंक लेकर किया टॉप, सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में पास की परीक्षा

कुल्लू। जिला के बजौरा स्थित स्नोर वैली पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए +2 साइंस की मेरिट सूची में अपना वर्चस्व कायम रखा है। इस वर्ष विद्यालय ने प्रदेश भर में 9वां स्थान हासिल कर जिला कुल्लू का नाम रोशन किया है।

विद्यालय की छात्रा दीपिका ठाकुर ने 486 अंक (97.20%) प्राप्त कर प्रदेश में 9वां स्थान हासिल किया। इसके अलावा श्राविका ने 481 अंक, मृदुल ने 477 अंक, तान्या ने 472 अंक, रुचिका और कृतिका ने 477-477 अंक, जबकि निहारिका और सुहानी ने 467 अंक प्राप्त किए। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर उत्कृष्ट परिणाम दिया है।

परिणामों के अनुसार 90 से 100 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले 20 विद्यार्थी रहे, 80 से 89 प्रतिशत में 42 विद्यार्थी, 70 से 79 प्रतिशत में 45 विद्यार्थी तथा 60 से 69 प्रतिशत में 11 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पूरन चंद ठाकुर ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

By Arun
330 0
Published On : 04 May 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs