के.के. ठाकुर।
औट। बंजार उपमंडल के अंतर्गत जलोड़ी जोत के समीप सोझा-घियागी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। एक टेंपो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें तीन पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग दिल्ली के रहने वाले पर्यटक थे, जो घूमने के लिए तीर्थन घाटी क्षेत्र आए हुए थे। हादसा जलोड़ी जोत के पास उस समय हुआ जब वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और गहरी खाई में जा गिरा।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को रेस्क्यू कर बंजार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है, वहीं मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय लोगों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में अहम योगदान दिया।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs