Breaking News

72 घंटे में बल्ह पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, 3.30 लाख के सोने-चांदी के गहने बरामद

17 जून को आरोपियों ने दिया था वारदात को अंजाम


सतीश ठाकुर

मंडी। बल्ह पुलिस ने चोरी के एक मामले का महज 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए करीब 3.30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने बरामद कर लिए हैं। इस संबंध में पुलिस थाना बल्ह में एफआईआर संख्या 124/2026 दर्ज की गई थी।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता राखी पत्नी ललित कुमार ने बताया कि 17 जून को वह अपने रिश्तेदारों के यहां बाकरयाला साजा में मेहमान गई हुई थीं। वापस घर लौटने पर उन्होंने देखा कि घर की अलमारी टूटी हुई थी और उसमें रखे सोने व चांदी के गहने गायब थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाना बल्ह में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में साहिल (24 वर्ष) पुत्र महेंद्र पाल निवासी नागचला बगला, साहिल पुत्र चुन्नी लाल निवासी बगला तथा सुजान सिंह निवासी गांव गाड़सौल, बल्ह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सुजान सिंह ने चोरी किए गए गहने खरीदे थे।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए सभी सोने-चांदी के गहने बरामद कर लिए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है तथा पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

123 0
Published On : 20 June 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs