Breaking News

गोहर में जमापूंजी न मिलने पर लोग वित्त सोसायटी के खिलाफ थाना पहुंचे

मेच्योर हुई आरडी का पैसा न मिलने पर भड़के इन्वेस्टर


सतीश ठाकुर

मंडी । क्षेत्र में एक वित्त सोसायटी के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। करीब आधा दर्जन खाताधारकों ने आरोप लगाया है कि उनकी आवर्ती जमा (आरडी) मेच्योर होने के बावजूद सोसायटी उन्हें भुगतान नहीं कर रही है। इनमें डर के मारे कुछ प्री मेच्योर वाले भी शामिल हैं। परेशान उपभोक्ताओं ने आखिरकार पुलिस थाना का दरवाजा खटखटाया जिसके बाद मामले में हस्तक्षेप करते हुए पुलिस ने सोसायटी प्रबंधन को जल्द भुगतान करने के निर्देश जारी किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोहर क्षेत्र के कई लोगों ने संबंधित वित्त सोसायटी में आरडी खाते खुलवाकर नियमित रूप से राशि जमा की थी। तय अवधि पूरी होने पर जब खाताधारक अपनी मेच्योर राशि लेने सोसायटी पहुंचे तो उन्हें भुगतान नहीं किया गया। इससे लोगों में असमंजस और डर का माहौल बन गया।

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब कुछ प्री-मेच्योर आरडी वाले खाताधारक भी मेच्योर खाताधारकों के साथ पुलिस थाना पहुंच गए। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, कई लोगों की 10 हजार, 28 हजार सहित अन्य रकम सोसायटी में फंसी हुई है। लोगों का कहना है कि उन्होंने भरोसे के साथ अपनी बचत जमा की थी लेकिन अब पैसा न मिलने से उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, वित्त सोसायटी प्रबंधन ने पुलिस के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि नियमानुसार आरडी मेच्योर होने के बाद भुगतान में करीब एक माह का समय लगता है। सोसायटी का दावा है कि निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी खाताधारकों को उनका पैसा दे दिया जाएगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सोसायटी के प्रबंध निदेशक (एमडी) को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द मेच्योर आरडी का भुगतान सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

बता दें कि मंडी जिला की एक सोसायटी में लोगों के करोड़ों रुपये फंसे हुए हैं। इस बीच ये मामला सामने पर निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

इस संबंध में एसपी मंडी विनोद कुमार ने कहा कि शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए सोसायटी प्रबंधन को समय पर भुगतान करने के निर्देश जारी किए हैं।

414 0
Published On : 01 May 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs