Breaking News

अढ़ाई साल की मासूम बेटी के सामने विवाहिता ने लगाया फंदा, रोती बच्ची की आवाज सुन दौड़े परिजन, तब तक हो चुकी थी मौत

देवधार पंचायत की घटना

सतीश ठाकुर

मंडी।  उपमंडल गोहर की देवधार पंचायत के तनेली गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना में 22 वर्षीय विवाहिता ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। सबसे मार्मिक पहलू यह रहा कि महिला ने अपनी अढ़ाई साल की मासूम बेटी के सामने यह कदम उठाया। मां को फंदे पर लटका देख बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी (22) पत्नी यशपाल निवासी तनेली, देवधार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय उसका पति मेहनत-मजदूरी के सिलसिले में लाहुल में था, जबकि सास भी किसी कार्य से घर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान महिला ने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही गोहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मायके पक्ष ने किसी भी व्यक्ति पर संदेह या आरोप नहीं लगाया है। इसी आधार पर फिलहाल ससुराल पक्ष के किसी सदस्य के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतका अपने पीछे अढ़ाई साल की मासूम बेटी छोड़ गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। एसपी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

678 0
Published On : 25 July 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs