सतीश ठाकुर
मंडी : भाजपा नेता मुनीष शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लागू करने के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कानून 'महिला विकास' से आगे बढ़कर 'महिला के नेतृत्व में विकास' का मार्ग प्रशस्त करेगा।
मुनीष शर्मा ने कहा कि वर्षों से लंबित महिला आरक्षण विधेयक के हकीकत बनने से लोकसभा और विधानसभाओं में 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इससे पंचायत से संसद तक महिलाओं की भागीदारी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा, “अब बेटियां फैसलों में भागीदार नहीं, बल्कि फैसले लेने वाली बनेंगी।”
उन्होंने बताया कि अधिनियम को लेकर चलाए गए अभियान से कांगड़ा में 9 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। इस दौरान उन्होंने विधायक पवन काजल पर आरोप लगाया कि काजल और उनके मंडल ने अभियान में रुचि नहीं ली, जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों ने सक्रियता दिखाई।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs