Breaking News

शिल्ह मशोरा पंचायत में कड़े नियम लागू, सार्वजनिक जगहों पर नशा करने पर ₹5000 जुर्माना

स्वच्छता नियमों को तोड़ने पर ₹1000 फाइन; बिना अनुमति के फेरीवालों के आने पर होगी कानूनी कार्रवाई

भोले राम ठाकुर/नगवाई।

ग्राम पंचायत शिल्ह मशोरा की हालिया ग्राम सभा की बैठक में स्थानीय विकास, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर कई ऐतिहासिक और कड़े प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए हैं। पंचायत प्रधान मीना शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवेश को सुरक्षित, साफ-सुथरा और नशामुक्त बनाना है।

बिना अनुमति नहीं घूम सकेंगे फेरी वाले और मांगने वाले

पंचायत में बाहरी लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए ग्राम सभा ने कड़ा रुख अपनाया है। नए प्रस्ताव के अनुसार, अब पंचायत क्षेत्र में कोई भी फेरी वाला या मांगने वाला बिना पूर्व अनुमति के प्रवेश नहीं कर सकेगा। यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन कर बिना परमिशन घूमता पाया गया, तो उसके खिलाफ पंचायत प्रशासन द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों की अब खैर नहीं 

युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने और सार्वजनिक स्थानों की मर्यादा बनाए रखने के लिए पंचायत ने सबसे सख्त फैसला लिया है। यदि कोई भी व्यक्ति पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी सार्वजनिक स्थान पर नशा या हुड़दंग करता हुआ पकड़ा जाता है, तो उसे मौके पर ही ₹5,000 का भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

स्वच्छता नियम तोड़ने और कचरा फैलाने पर ₹1,000 जुर्माना

गांव को आदर्श और स्वच्छ बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए ग्राम सभा ने कूड़ा-कचरा प्रबंधन पर भी नियम कड़े कर दिए हैं। पंचायत क्षेत्र में कहीं भी खुले में या सार्वजनिक जगहों पर गंदगी अथवा कचरा फेंकने वाले लोगों पर ₹1,000 के जुर्माने का प्रावधान किया गया है

किन्नरों की बधाई राशि भी हुई तय

इसके अलावा, सामाजिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और किसी भी प्रकार की जबरन वसूली या विवाद को रोकने के लिए ग्राम सभा में एक और महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया। इसके तहत अब क्षेत्र में आने वाले किन्नरों के लिए बधाई राशि की सीमा अधिकतम ₹1,100 तय कर दी गई है। पंचायत प्रधान मीना शर्मा ने सभी ग्रामीणों से इन नियमों का पालन करने और पंचायत को आदर्श बनाने में सहयोग देने की अपील की है।

185 0
Published On : 26 July 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs