Breaking News

स्कूटी को टक्कर मार हाईवे पर पलटी कार

दो बच्चों समेत सात लोग घायल

कुलदीप शर्मा / पधर।

मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर के शानन प्रोजेक्ट की पेनस्टॉक के समीप रविवार देर शाम तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद कार लोहे की रैलिंग से टकराकर हाईवे के बीच पलट गई। हादसे में दो मासूमों समेत सात लोग घायल हुए हैं। घायलों में हरियाणा के पांच पर्यटक और छाणंग निवासी मां-बेटी शामिल हैं।

हादसे में सात वर्षीय सात्विकता के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर किया गया। उसकी मां बंदना को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कार में गुरुग्राम निवासी पायल (32), संजीव (32), मोहित बतलानी (36), रेनू वर्मा (32) और एक मासूम सवार थे। एयरबैग खुलने से कार सवारों की जान बच गई।

96 0
Published On : 16 August 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs