सतीश ठाकुर
मंडी । मंडी जिला बास्केटबाल एसोसिएशन के चुनाव रविवार को लोक निर्माण विभाग के बासा (गोहर) विश्राम गृह में फुटबॉल कोच विक्रम सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी की भूमिका वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी चेतन कुमार शर्मा ने निभाई। चुनाव में मंडी जिला के 14 विभिन्न स्पोर्ट्स क्लबों के सदस्यों ने भाग लिया।
चुनाव के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। स्पोर्ट्स क्लब बग्गी के नितिन गुप्ता को एसोसिएशन का चेयरमैन चुना गया, जबकि टारना स्पोर्ट्स क्लब के अशोक कुमार गर्ग ‘भुट्टो’ को जिला प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। माता चतुर्भुजा स्पोर्ट्स क्लब जोगिंदरनगर की पलवी शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।
स्पोर्ट्स क्लब जंजैहली के गगन वर्मा और स्पोर्ट्स क्लब भड़याल के गुरदेव को उपाध्यक्ष बनाया गया। शिवगिरि स्पोर्ट्स क्लब सरकाघाट से राजू, प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा विभाग, को महासचिव चुना गया। स्पोर्ट्स क्लब बग्गी के कपिल शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
स्पोर्ट्स क्लब द्रंग की प्रेरणा शर्मा को सह सचिव तथा आदर्श वेलफेयर सोसाइटी के प्रवीण बंधु को सह सचिव नियुक्त किया गया। यूथ स्पोर्ट्स क्लब बग्गी से हरमेश, मुकेश, चमन राणा और शृंगारिका को कार्यकारी सदस्य चुना गया।
इसके अलावा विनय कुमार को तकनीकी कमेटी का चेयरमैन बनाया गया। चयन समिति में संजय कुमार, चंदन और राजकुमार को शामिल किया गया, जबकि सतीश ठाकुर को मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया।
प्रदेश बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष मुनीष शर्मा ने मंडी जिला बास्केटबाल संघ की नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम जिले में बास्केटबाल खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए बेहतर कार्य करेगी। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध करवाने और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे लाने पर जोर दिया।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs