पेड़ की कटाई के चलते लारजी क्षेत्र मे लगेगा पॉवर कट
29 और 30 अगस्त को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
के. ठाकुर/औट।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड उप-मंडल लारजी के अंतर्गत 33/11 के वी सब-स्टेशन सैंज के समीप जान-माल की सुरक्षा हेतु पेड़ों की कटाई का कार्य 29 और 30 अगस्त को किया जाना प्रस्तावित है।
इस आवश्यक कार्य के कारण संबंधित 11 के वी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग के सहायक अभियंता संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 अगस्त शनिवार प्रातः 10:00 बजे से सायंकाल 05:00 बजे तक
सैंज-1 एवं सैंज-2 अनुभागों के अंतर्गत सैंज बाजार, सैंज तहसील, रीणीधार, न्युली, रिवर टच, मातला, भान्याड़, कटाहूं, देओरी, रोपा, मेल, वाणिशेरी, रेता, शेग्घर, पुखरी, कनौन, मेल-मझान, बेहरा, भसान, ब्रेहिन, हुर्छा, गोही, खंगन, ज्योली, कांधी, घाड़, तांदी, शणाड़, कीन्या, बुशल, दुणाहर, मैरी, रुअर, नियाही, फागला, नालागढ़, शाहीन, बक्शाहल, जीवा, शरण, बागीधार, भाटकंढा, घाटसेरी, कम्पटन, पाशी, खारंघा, कुंदर, मझान, खडौहा, IPH नाली, रैला-1, रैला-11 तथा IPH न्युली एवं आसपास के समस्त क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी तथा 30 अगस्त रविवार को 11 केवी एन एच पी सी -II फीडर एवं 11 के वी सैंज-लारजी फीडर पूरी तरह बंद रहेंगे तथा अन्य 11 के वी फीडरों के अंतर्गत आने वाले सैंज-1 एवं सैंज-2 के गांवों में बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए आंशिक रूप से बाधित रह सकती है।
विद्युत विभाग लारजी के सहायक अभियंता संजीव कुमार ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे इस अवधि के दौरान विभाग का सहयोग करें तथा आवश्यकतानुसार बिजली से संबंधित वैकल्पिक व्यवस्थाएं पूर्व में ही कर लें।