Breaking News

6 मील के पास ब्यास नदी में जा गिरी जीप, चालक लापता, तलाश जारी

लाहुल से पंजाब गोभी लेकर जा रहा था जीप चालक रमेश चंद

सतीश ठाकुर/मंडी। लाहुल से पंजाब गोभी लेकर जा रही एक जीप पंडोह के समीप 6 मील के पास बीती रात को हादसे का शिकार हो गई। हादसे का पता तब चला जब जीप पंजाब नहीं पहुंची और चालक की तलाश शुरू हुई। मिली जानकारी के अनुसार कांढ़ी गांव निवासी चालक रमेश चंद पुत्र जगत राम गोभी लेकर पंजाब जा रहा था। हणोगी के पास इसकी आढ़ती से फोन पर बात हुई और बताया कि उसने हणोगी क्रॉस कर दिया है और सुबह तक पंजाब पहुंच जाएगा। इसके बाद रात करीब 10 से 11 बजे के बीच वह हादसे का शिकार हो गया। लेकिन इस हादसे का किसी को पता नहीं लगा। सुबह जब जीप पंजाब नहीं पहुंची तो आढ़ती ने रमेश चंद को फोन करना शुरू किए। रमेश चंद का फोन तो बजता रहा लेकिन किसी ने उठाया नहीं। ऐसे में उसे रमेश के छोटे भाई बालक राम से संपर्क किया। उन्होंने पंडोह पुलिस की मदद से मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की और घटनास्थल पर पहुंचे तो पता चला कि जीप हादसे का शिकार हो गई है। जीप का एक हिस्सा पानी में समा गया है जबकि कुछ हिस्सा और ले जाई जा रही गोभी नदी के बाहर झाड़ियों में बिखरे हुए हैं। जीप चालक का मोबाइल और लाईसेंस बरामद कर लिए गए हैं। पंडोह पुलिस चौकी की टीम ने एसडीआरएफ की मदद से लापता रमेश चंद को तलाशने के लिए सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है। मोके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षण अभिमन्यु वर्मा, एसएचओ सदर सुनील, चौकी प्रभारी पंडोह अशोक पठानिया मौजूद रहे और देर रात तक सर्च ऑपरेशन जारी रखा। एसपी मंडी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लापता जीप चालक को तलाश किया जा रहा है।

1908 0
Published On : 28 August 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs