मंडी-कुल्लू फोरलेन पर टकोली में ट्रक से टकराई स्कूटी
हादसे में एक छात्र की मौत, दो घायल
नगवाईं। मंडी-कुल्लू फोरलेन पर टकोली स्थित फर्मेंटा के पास शनिवार दोपहर बाद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक स्कूटी टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान अंशुल पुत्र केसर सिंह निवासी गांव नीनहणु, बालू के रूप में हुई है। हादसे में लवनीश और काव्य घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि तीनों नगवाईं स्कूल के विद्यार्थी हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।