महेश शर्मा/ टकोली।
कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर सफर करने वाले वाहन चालकों को एक बार फिर अतिरिक्त टोल चुकाना पड़ेगा। कुल्लू जिले में डोहलूनाला और मंडी जिले के टकोली टोल प्लाजा को दोबारा शुरू करने की तैयारी है। फिलहाल टनल से सफर बंद होने के कारण इन दोनों टोल प्लाजा पर शुल्क पहले निर्धारित दरों की तुलना में कम रहेगा। फोरलेन की स्थिति में सुधार के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अब टोल वसूली व्यवस्था को भी सामान्य करने में जुट गया है। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर गड़ा मोड़, बलोह टकोली और डोहलूनाला में टोल प्लाजा स्थापित हैं। आपदा के बाद डोहलूनाला व टकोली टोल प्लाजा को बंद रखा गया था। फोरलेन की स्थिति में सुधार के बाद दोनों स्थानों पर टोल व्यवस्था को नियमित करने की तैयारी है। मौजूदा समय में आपदा के बाद क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत और पुनर्स्थापना के कई कार्य चल रहे हैं।
कई स्थानों पर टनल से होकर यातायात पूरी तरह सामान्य नहीं हुआ है। ऐसे में फिलहाल वाहन चालकों को पूरा टोल शुल्क नहीं देना होगा। दोनों टोल के लिए अभी तक शुल्क का निर्धारण नहीं हो पाया है। दोनों टोल प्लाजा शुरू होने के बाद मनाली-कुल्लू की ओर जाने वाले पर्यटक वाहनों और स्थानीय वाहन चालकों के लिए सफर महंगा हो जाएगा। उधर, एनएचएआई पीआईयू मंडी के परियोजना निदेशक वरूण चारी ने बताया कि दोनों टोल प्लाजा को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया की जा रही है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs