जिला कुल्लू के बंजार खंड के फ्गवाना स्कूल में कार्यरत अध्यापक दीप कुमार की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बीती शाम बालीचौकी के समीप हुआ, जब वह स्कूल से अपने घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, बालीचौकी के नजदीक दीप कुमार का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा और तीर्थन नदी के किनारे पहुंच गया। हादसा इतना भीषण था कि दीप कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन मारुति वैन था।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
अध्यापक दीप कुमार की आकस्मिक मौत की खबर से शिक्षा जगत सहित बंजार और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs