Breaking News

पनारसा में 40 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

फोरलेन कंपनी में वेल्डिंग का काम करता था मृतक, पत्नी के घर लौटने पर लगा घटना का पता

नगवाईं। पनारसा में एक 40 वर्षीय व्यक्ति द्वारा पंखे से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान संदीप सिंह (40) पुत्र गुरवचन सिंह निवासी गुरदासपुर, पंजाब के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार संदीप सिंह पनारसा में किराए के मकान में रहता था और फोरलेन कंपनी में वेल्डिंग का काम करता था। वर्तमान में उसकी तैनाती बिलासपुर में थी तथा वह छुट्टी पर आया था। मंगलवार को वह कमरे में अकेला था, जबकि उसकी पत्नी अपनी बेटी से मिलने गई हुई थी।

बताया जा रहा है कि शाम करीब चार बजे जब पत्नी वापस कमरे में पहुंची तो उसने संदीप सिंह को पंखे से लटका हुआ पाया। यह देखकर उसने शोर मचाया। घटना की सूचना मिलते ही औट थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल कुल्लू भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

3859 0
Published On : 26 August 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs